पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार आने वाली है अधिकारी फील्ड विजिट तेज करें

सरकार आने वाली है अधिकारी फील्ड विजिट तेज करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे के ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर जोगाराम ने इसके तहत गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये उपखण्ड अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी फील्ड विजिट तेज करें। उपखण्ड अधिकारी की अनुमति के बिना किसी को छुट्टी दी जाए।

उन्होंने भामाशाह योजना, जन-धन योजना, एकीकरण के संबंध में निर्देश दिये। शिक्षा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, रसद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी सरकार के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क एवं सुगम पोर्टल पर तथा अन्य लम्बित प्रकरणों का अविलंब निस्तारण करें। डाक तार विभाग को निर्देश दिए हैं कि पेंशन मनीआर्डर वितरण में विलंब हो इसके लिए 20 27 तारीख को प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पोस्टमैन उपस्थित रहे। अन्य महिनों में 5, 12, 20 और 27 तारीख को पोस्टमैन ग्राम पंचायत पर रहकर वितरण से शेष पेंशन मनीआर्डर का वितरण करें।