कॅरियर की संभावनाओं के प्रति जागरूक रहे
कोटा| राजस्थानटेक्निकल यूनिवर्सिटी में इंटीग्रेटेड डवलपमेंट प्लान के तहत इंजीनियरिंग कॅरियर विषय पर हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने स्टूडेंट्स को अपनी क्षमता पहचानने और इंटरव्यू के गुर बताए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूसीई के डायरेक्टर प्रो.एसके राठौर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में कैरियर की संभावनाओं के प्रति जागरूक रहे। विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार प्रो.दिनेश बिरला ने कहा कि इंजीनियरिंग का योगदान केवल औद्योगिकीकरण तक ही सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य मानव सभ्यता को अक्षुणता की तरफ ले जाना है। मुख्यवक्ता परमानंद शर्मा ने स्टूडेंट्स को गेट की बेहतर तैयारी उसके स्कोप के बारे में बताया। बिवास मुखर्जी ने ग्रुप डिस्कशन और पार्टिसिपेट इंटरेक्शन पर व्याख्यान दिया। साथ ही स्टूडेंट्स को अपने क्षमता पहचानने और इंटरव्यू के गुर बताए। कार्यशाला में स्टूडेंट्स की शंकाओं का समाधान किया गया।
गुरुवार काे आरटीयू में आयोजित सेमिनार में उपस्थित छात्र।
न्यूज़ इनबॉक्स