अग्रवाल परिचय सम्मेलन 28 को
कोटा| श्रीअग्रवाल समाज सेवा समिति महावीरनगर की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में 28 सितंबर को खड़े गणेश जी रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन में परिचय सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। समिति के मुख्य संयोजक कमल कुमार गर्ग ने बताया कि सम्मेलन के लिए लगभग 75 युवक युवतियों का पंजीकरण हुआ है। अग्रसेन सामुदायिक भवन में सुबह 10 से शाम 7 बजे तक पंजीकरण की व्यवस्था है। बैठक में महावीर अग्रवाल, राधा बल्लभ गर्ग, गया प्रसाद बंसल, विष्णु गर्ग, महावीर जैन, आरडी गुप्ता, ललित ऐरिन, कुंज बिहारी सिंघल, डॉ. लता गर्ग, शशि गोयल, दीपा जैन और ज्योति जैन उपस्थित थे।