- Hindi News
- आज से कोटा में शुरू होगा स्टेट लेवल स्वीमिंग कंपटिशन
आज से कोटा में शुरू होगा स्टेट लेवल स्वीमिंग कंपटिशन
गुमानपुरामल्टीपरपज स्कूल परिसर में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे स्टेट लेवल स्वीमिंग 17 और 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी। यह प्रतियोगिताएं तरणताल में होगी।
प्रिंसीपल महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मेयो कॉलेज अजमेर सहित प्रदेश के 16 जिलों की छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इवेंट्स में फ्री-स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटर फ्लाई की कुल 19 प्रतियोगिताएं होंगी। शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला होंगे। अध्यक्षता विधायक चंद्रकांता मेघवाल, विशिष्ट अतिथि संदीप शर्मा सहित मनोज शर्मा, जसपाल अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के लिए आठ सदस्य चयन समिति और निर्णायक मंडल का गठन कर लिया है।
इधरनहीं हो पाई व्यवस्थाएं : आयोजकोंकी ओर से छात्रों के लिए आवास की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई। मोंटेसरी स्कूल में बच्चों को फर्श सोने के लिए दिया तो गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में मच्छरों से छात्र परेशान हुए। वहीं मेयो कॉलेज की टीम ने अपने स्तर पर आवास व्यवस्था की है। आयोजकों ने कहा कि आवास की सभी जगह व्यवस्था की है।
भीलवाडा से आए तैराकी प्रतियोगिता के बच्चों की ठहरने की व्यवस्था मांटेसरी स्कूल नयापुरा में की गई है।