- Hindi News
- नर्सिंग स्टूडेंट्स ने अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
नर्सिंग स्टूडेंट्स ने अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
कोटा| स्कूलऑफ नर्सिंग एमबीएस कोटा के स्टूडेंट्स ने योगेश कटारिया के नेतृत्व में एमबीएस अधीक्षक डॉ. आरएस मीणा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2013-14 का स्टूडेंट्स को 11 महीने बाद भी स्टायफंड नहीं मिला है। 60 स्टूडेंट्स में से 48 छात्राएं तथा 12 छात्र शामिल हैं। छात्राओं को प्रतिमाह 900 रुपए तथा छात्रों को 600 रुपए स्टायफंड दिया जाता है। इसके अलावा स्कूल ऑफ नर्सिंग की टीचिंग फेकल्टी को नर्सिंग कॉलेज में अक्सर लगा दिए जाने पर भी रोक लगाने की मांग की है।