- Hindi News
- दैनिक भास्कर कोटा हार्ट का परामर्श शिविर 21 को
दैनिक भास्कर कोटा हार्ट का परामर्श शिविर 21 को
कोटा| दैनिकभास्कर और कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट जनरल अस्पताल का निशुल्क हर्निया, पथरी, फिस्टुला, गुर्दा मूत्र रोग जांच परामर्श शिविर 21 सितम्बर को लगाया जाएगा। कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट में लगने वाले शिविर में सभी प्रकार की जांच रियायती दरों पर की जाएगी। निदेशक डॉ. राकेश जिंदल ने बताया कि शिविर में पथरी, फिस्टुला, हर्निया, मूत्र रोग की जांच परामर्श वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. रंजीत चौधरी वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सीपी सिंह करेंगे। अहमदाबाद के डॉ. रंजीत चौधरी लेप्रोस्कोपी सर्जरी द्वारा गुर्दा रोगों का निदान और दूरबीन द्वारा प्रोस्टेट पथरी के ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में गॉल ब्लेडर की पथरी, पित्त नली, मोटापा कम करने की बेरियाट्रिक स्लीव गेस्ट्रिक सर्जरी, गुर्दा पथरी, कयूरेटर मूत्र नली प्रोस्टेट की जांच कर रोग के निदान के लिए परामर्श दिया जाएगा।