प्रो. पाठक ने किया ‘अनु-गीता‘ का विमोचन
कोटा| वर्धमानमहावीर खुला विवि में गुरुवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ‘अनु गीता इन महाभारत‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का लेखन डॉ . सत्या पी अग्रवाल और उर्मिला अग्रवाल ने किया है। डॉ . अग्रवाल इन दिनों अमेरिका में रह रहे हैं। उनके प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. मदन मोहन गोयल गुरुवार को पुस्तक के साथ खुला विवि आए। प्रो. गोयल ने बताया कि यह किताब वास्तव में उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगी जो कारपोरेट वर्ल्ड में काम कर रहे हैं और उन पर सामाजिक दायित्वों को पूरा करने का प्रभार है। उन्होंने बताया कि डॉ . सत्या अग्रवाल बीते चालीस वर्षों से सामाजिक शोधों को अमली जामा पहनाने के लिए प्रयासरत हैं। डॉ अग्रवाल ने गीता की सामाजिक भूमिका को लेकर भी एक पुस्तक लिखी है जिसे पुरस्कार भी मिले हैं।
न्यूज़ इनबॉक्स