पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेनबो की नो स्टिच नो कट गारमेंट पर सेमिनार

रेनबो की नो स्टिच नो कट गारमेंट पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दादाबाड़ीस्थित रेनबो इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में नोन स्टिच गारमेंट पर दो दिवसीय वर्कशॉप हुई। निदेशिका नीतू मेहता ने बताया कि यहां स्टुडेंट्स ने ड्रापिंग तकनीक का उपयोग करते हुए ट्यूब टौक, ऑफ शेडो, ट्यूनिक ड्रेस पुरानी टी शर्ट से बनाना बताया गया। इसे मॉडल्स शिवांगी, हरोहा , प्रियंका गर्विता ने प्रदर्शित किया।

मोदीग्रुप में चार दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम

कोटा| मोदीग्रुप के नयागांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज एमआईटी ने इंजीनियर्स-डे विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रो. वाइस चांसलर प्रोफेसर एनपी कौशिक विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर द्विवेदी थे। शुभारंभ मोदी ग्रुप के वाइस चेयरमैन सुशील मोदी, सुमित मोदी कॉरपोरेट डायरेक्टर डॉ. वीके सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में आज के युग में प्रयोग होने वाले तकनीकि विज्ञान मैनेजमेंट विषय पर सेमिनार हुई। इसी क्रम में मोदी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गीता सक्सेना की अध्यक्षता में जलसंरक्षण पर संगोष्ठी हुई जिसमें वृक्षों के संरक्षण के बारे में बताया।

कायरोप्रेक्टिक-ऑस्टीयोपैथिकमें लिया प्रशिक्षण

कोटा| विज्ञाननगर स्थित सुखमनी फिजियोथेरेपी के निदेशक डॉ. जसविंदर सिंह ने कायरोप्रेक्टिक और ऑस्टीयोपैथिक में पोस्ट ग्रेजुएशन का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त किया। नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस स्पेन गुडरम सेमिनार द्वारा आयोजित दस दिवसीय ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्टस एक्सट्रमिटी मेनिपुलेशन का यह प्रशिक्षण चियांग मई में हुआ। डॉ. जसविंदर ने बताया कि इस प्रशिक्षण से कंधे, कमर, घुटने, कोहनी, कलाई, टनका, कूल्हे में होने वाले दर्द मोच से आसानी से निजात पाई जा सकेगी।

िशक्षा नगरी/चिकित्सा