- Hindi News
- जीवन में कभी भी मत डालना मांगने की आदत: सुधा सागर
जीवन में कभी भी मत डालना मांगने की आदत: सुधा सागर
कोटा| मुनिपुंगव सुधा सागरजी महाराज ने आरएसी ग्राउंड में चल रही प्रवचन सभा में कहा कि जीवन में कभी भी मांगने की आदत मत डालना। भगवान से भी कभी मत मांगना अगर तुम्हारे संस्कार ठीक होंगे तो हर जरूरत की वस्तु बगैर मांगे मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि तुम्हारी वजह से दूसरों को नुकसान पंहुचे। धर्म पथ पर नहीं चल सको तो मत चलो, लेकिन अधर्म की अनीति पर भी जाने का मन में भाव मत लाना।
राष्ट्रीयमहिला सम्मेलन 20 से : 20सितम्बर से आरएसी मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन होगा। दिगंबर जैन महिला महासमिति सुधा सिंधु की संयोजक बीना जैन ने बताया कि 20 सितंबर सुबह 7 बजे ध्वजारोहण, पूजन दोपहर 12 बजे गोष्ठी, शाम 6 बजे महाआरती होगी।
समाधानचाहते हो तो तपस्या करो- महामंत्र सागर : महावीरनगर प्रथम पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन में मुनि महामंत्र सागर जी ने कहा कि जीवन में व्यक्ति हमेशा समस्याओं में घिरा रहता है अमीर आदमी की अलग समस्या है तो गरीब की अलग। इन सबका समाधान तपस्या में ही है। उन्होंने कहा कि परमात्मा के चरणों में ध्यान करने से समाधान का रास्ता मिलता है।
मर्यादाहोना जरूरी- गणिनी आर्यिका विभा श्री : ऋद्धिसिद्धि नगर दिगंबर जैन मंदिर में चल रही धर्मसभा में गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी ने कहा कि मानव को हर क्षेत्र में मर्यादा में रहना चाहिए। क्योंकि जिसके जीवन में मर्यादा नहीं होती है वह व्यक्ति धर्म मार्ग में जीवन को बना सकता है और ही सामाजिक क्षेत्र में अपना वर्चस्व बना सकता है।