पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुलासा: सालभर पहले कर ली थी वृद्धा को मारने की सािजश

खुलासा: सालभर पहले कर ली थी वृद्धा को मारने की सािजश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवपुरागांव में चार दिन पहले जिस वृद्धा की हत्या हुई थी, उसे मारने की प्लानिंग हत्यारे ने एक साल पहले ही कर ली थी। लगातार रैकी करने के बाद उसने बिजली के तार से वृद्धा का गला घोंटकर हत्या की और जेवर लूट ले गया। यह खुलासा हत्यारे के एक चालानशुदा साथी ने वारदात के दूसरे दिन किया था। जिसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने हत्यारे जेवर खरीदने वाले दो जनों को गिरफ्तार कर लिया।

कोटा ग्रामीण एसपी विकास पाठक ने पत्रकारों को बताया कि 16 सितंबर को घर में अकेले रहने वाली वृद्धा राम कुंवारी बाई (85) की हत्या धनराज उर्फ धरत्या (26) पुत्र बाबूलाल मीणा ने की थी। हत्या का पता दो दिन बाद दुर्गंध फैलने पर चला था। दूसरे दिन संदिग्ध अपराधियों से पूछताछ के दौरान एक चालानशुदा अपराधी ने साथी धनराज मीणा पर शक जताया। क्योंकि मीणा ने उसे एक साल पहले उससे इसी वृद्धा को निशाना बनाने की बात कहीं थी। ब्लाइंड मर्डर खोलने में एएसपी विजय स्वर्णकार, डीएसपी चंदन दान बारहट, सीआई महेन्द्र मारू शामिल रहे।

लूटकरके खुद भी ठगा गया हत्यारा: धनराजमीणा लूट करके चांदी की तोड़िया सीमलिया निवासी रामजानकी प|ी रामदेव को बेचने गया। रामजानकी ने उससे 100 रुपए में तोड़िया खरीद ली और कहा मैं चैक कर के बताऊंगी चांदी सही है या नहीं। जिसके बाद रामजानकी उसे नहीं मिली। वहीं, मीणा ने रामचन्द्र पुत्र मोहन लाल सोनी को 6 हजार रुपए में मंगलसूत्र बेचा था। पुलिस ने दोनों से माल बरामद करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारे धनराज मीणा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो वृद्धा की रसोई में दीवार चढ़कर उतरा था। वृद्धा आवाज सुनकर उठ गई, वो मोबाइल से फोन करने लगी तो मीणा ने लोहे के तार से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।