- Hindi News
- ट्रैफिक पुलिस को जिंदगी से ज्यादा टार्गेट पूरा करने की चिंता
ट्रैफिक पुलिस को जिंदगी से ज्यादा टार्गेट पूरा करने की चिंता
कोटा| बिनाहेलमेट वाले चालकों का चालान बनाने का अभियान ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को शुरू किया। पहले ही दिन लोग धरपकड़ से बचने के लिए रांग साइड भागते रहे। पुलिस भी ट्रैफिक संभालने की बजाय दुपहिया वाहनों की चाबी निकालने के लिए दौड़ती रही। मौके पर खड़े एसआई, एएसआई और यहां तक कि प्रभारी डिप्टी एसपी ने भी कांस्टेबलों को एेसा करने से नहीं रोका। चालान का टार्गेट पूरा करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई अंधे मोड़ों पर भी चेक पोस्ट बना लिया। इस दौरान पुलिस की कई बार लाेगों से कहासुनी भी हुई। अपनी हरकत सुधारने की जगह पुलिस लोगों को नसीहत देती रही।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पुलिस ने तीन दिन तक पहले समझाइश की और सोमवार से शहर के सभी 64 ट्रैफिक प्वॉइंट्स पर एक साथ हेलमेट की चेकिंग शुरू कर दी। इससे वाहन चालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। वे इधर-उधर से निकलकर भागते रहे। कई बार वे रांग साइड भागने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त होते-होते भी बचे। ऐसा नजारा शहर के उन सभी नाकों को देखा गया जहां पुलिस चेंकिंग अिभयान चला रही थी। पुलिसकर्मी बिना हेलमेट जाते देख बाइक की चाबी निकाल कर एक तरफ गाड़ी लगवाते रहे। इससे लोगों में गुस्सा भी था। पुलिस ने दिनभर में 495 चालान बनाए।
पुलिस कंट्रोल रूम के पास सोमवार को चेंकिंग अिभयान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को देख लोग अचानक गाड़ी मोड़कर निकलते रहे। इससे हादसे का भी अंदेशा बना रहा, लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया