पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट परिसर में वाहनों का जमघट

कोर्ट परिसर में वाहनों का जमघट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्किंग का मामला फिलहाल रुका

जिलाप्रशासन द्वारा एमबीएस अस्पताल की जमीन पर कोर्ट के लिए वाहन पार्किंग का निर्णय लिया गया है। पार्किंग के लिए जैसे ही जमीन देने की सूचना समाचार पत्र के माध्यम से मिली। उसी दौरान डॉक्टरों और वकीलों के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर शुरू होने से बीच में ही कार्रवाई रोक दी गई।

^अभिभाषक परिषद के पदाधिकारियों को कलेक्टर से वापस वाहन पार्किंग के संबंध में बात करनी चाहिए। 2006 में तत्कालीन कलेक्टर जेसी मोहंती को भी ज्ञापन के माध्यम से वाहन पार्किंग की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

-मनोजगौतम,पूर्वमहासचिव, अभिभाषक परिषद

^कोर्टपरिसर में वाहन पार्किंग की समस्या रही है। सर्किट हाउस के बाहर मेन रोड चार पहिया वाहनों से घिरा रहता है। लोगों को पैदल चलने के लिए फुटपाथ पर भी जगह नहीं बची है। कलेक्टर ने जो निर्णय लिया है। उस पर सभी को अमल करना चाहिए और इस निर्णय को रोकना नहीं चाहिए।

-भगवानसिंह, एडवोकेट