- Hindi News
- 10 मैरिज गार्डन किए जाएंगे सीज, जल्द होगी कार्रवाई
10 मैरिज गार्डन किए जाएंगे सीज, जल्द होगी कार्रवाई
कोटा| शहरमें संचालित मैरिज गार्डन को बायलॉज के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने में कोई भी संचालक रुचि नहीं ले रहा है। पिछले तीन साल से टल रहे इस मामले में पिछले सप्ताह निगम ने अंतिम चेतावनी दी थी। जिसके तहत 7 दिन में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य था। इस अवधि में भी किसी ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। अब निगम ने 10 मैरिज गार्डन को सीज करने की तैयारी की है।
नगर निगम द्वारा वर्ष 2011 मैरिज गार्डन के लिए बायलॉज बनाए थे। इसके तहत शहर में संचालित 156 मैरिज गार्डन को रजिस्ट्रेशन करवाना था। साथ ही हर साल अनुमति शुल्क जमा करवाना था। निगम द्वारा तय किए गए शुल्क 30 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन और 25 रुपए प्रति वर्गगज अनुमति शुल्क को काफी अधिक बताते हुए मैरिज गार्डन संचालक शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं।
इधर, नगर निगम के राजस्व अनुभाग ने इस बार मैरिज गार्डन से वसूली की ठान रखी है। अंतिम नोटिस का 7 दिन का समय सोमवार को पूरा हो गया। अब निगम ने 10 ऐसे मैरिज गार्डन चिह्नित किया है, जिन्हें सबसे पहले नोटिस दिया था। एक-दो दिन में किसी भी समय उनके सीज करने की कार्रवाई की जा सकती है।
^मैरिजगार्डन संचालकों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। कई बार उनके साथ मीटिंग हो चुकी है। वे बार-बार शुल्क को रिवाइज करने की मांग करते हैं, लेकिन दरें राज्य सरकार द्वारा तय की गई हैं। ऐसे में निगम अपने स्तर पर कुछ नहीं कर सकता। अब बिना किसी नोटिस के सीधे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
-रामेश्वरदयालशर्मा, राजस्वआफिसर