- Hindi News
- थर्मल कर्मियों के विशेष उत्पादकता पुरस्कार मंजूर
थर्मल कर्मियों के विशेष उत्पादकता पुरस्कार मंजूर
कोटा| उत्पादननिगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की जयपुर में हुई बैठक में वर्ष 2013-14 का विशेष उत्पादकता पुरस्कार स्वीकृत कर दिया है।
थर्मल कर्मचारी संघ इंटक के महामंत्री डीके उपाध्याय ने बताया कि थर्मल के कर्मचारियों अधिकारियों को विशेष उत्पादकता पुरस्कार की स्वीकृति भुगतान संबंधी मसले को लेकर संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल चीफ इंजीनियर से मिला। चीफ इंजीनियर ने प्रतिनिधिमंडल को बीओडी की बैठक में विशेष उत्पादकता पुरस्कार स्वीकृत किए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दीपावली से पूर्व भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया। इधर, भामस थर्मल के नेता राम सिंह शेखावत ने विशेष उत्पादकता पुरस्कार मंजूर किए जाने पर खुशी जताई।
थर्मलके ठेकेदार यूनियन ने ज्ञापन दिया : थर्मलठेकेदार वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को चीफ इंजीनियर को ज्ञापन देकर ठेका श्रमिकों को 8.33 बोनस का भुगतान, दशहरा, ईद दीपावली से पूर्व सितंबर का वेतन एवं ईएसआई डिस्पेंसरी थर्मल परिसर में खुलवाने की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद आजाद शेरवानी ने बताया कि थर्मल में ठेका श्रमिकों काे नाम-मात्र का बोनस देकर शोषण किया जा रहा है।