पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर में पानी छोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन

नहर में पानी छोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहर में पानी छोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन

कोटा| भाजपाकिसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त कमिश्नर जेसी देसाई को ज्ञापन सौंपकर दांयीं और बायीं मुख्य नहर में पानी छोड़ने की मांग की। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकुट बिहारी नागर ने बताया कि हाड़ौती में इस बार सोयाबीन, उड़द, मूंग, तिल्ली और धान की फसल बोई गई है, लेकिन पिछले 15-20 दिन से बरसात नहीं होने के कारण फसल सूखने लगी है और किसान चिंतित है। अगर समय पर नहर में पानी छोड़ दिया जाता है, तो बोई गई फसलों को किसान बचा सकते है। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हेमराज जोशी, महामंत्री शिवराज यादव, परमानन्द वर्मा, जिला मंत्री महावीर सुमन, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिंह राजावत आदि उपस्थित थे।