पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सुदृढ़ चरित्र निर्माण की पाठशाला है स्काउटिंग\'

\"सुदृढ़ चरित्र निर्माण की पाठशाला है स्काउटिंग\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| स्काउट-गाइडके स्टेट कमिश्नर कबिंग डॉ. अखिल शुक्ला के पहली बार कोटा आने पर कब पैक और बुलबुल फ्लाॅक राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडल केशवपुरा की ओर से रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। मंडल के ग्रुप लीडर प्रकाश जायसवाल ने बताया कि बुलबुल ने बड़ी सलामी कब्स ने गर्जना के साथ कबिंग के पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर दाऊदयाल जांगिड़,दीपक लोधा, हरिभजन, पप्पू लाल, हेमराज तिवारी, दीपेश, लीलाधर पालीवाल और नरेश सिंह के अलावा कब बुलबुल मौजूद थे।

इसके अलावा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के स्टेट कमिश्नर डॉ. अखिल शुक्ला ने कहा कि स्काउटिंग संस्कृति एवं संस्कारों के माध्यम से सुदृढ़ चरित्र निर्माण की पाठशाला है जो किसी भी देश की पहचान के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यालय में भामाशाह बीएसएन ग्रुप के चेयरपर्सन महावीर विजय और समाजसेविका शारदा जायसवाल द्वारा विद्यालय को 20 हजार लागत की 150 स्काउट यूनिफार्म का कपड़ा और कमल गर्ग द्वारा भेंट किए गए 18 हजार रुपए के 120 स्कूल बैग का वितरण किया गया।

चंबलरेस्ट हाउस के गार्डन में पौधरोपण : स्काउटगाइड के स्टेट कमिश्नर राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष के कोटा आगमन के अवसर पर चंबल रेस्ट हाउस स्थित गार्डन में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अखिल शुक्ला ने कहा कि युवा वर्ग को सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। सामाजिक संस्था के लोगों ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रकाश जायसवाल, तेजप्रकाश जांगिड़, राजेंद्र दाधीच सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

स्काउट-गाइड के स्टेट कमिश्नर डॉ. शुक्ला का पारंपरिक तरीक से स्वागत हुआ।