- Hindi News
- भामाशाह योजना: दादाबाड़ी में जनता नहीं, कर्मचारी करते रहे इंतजार
भामाशाह योजना: दादाबाड़ी में जनता नहीं, कर्मचारी करते रहे इंतजार
भामाशाहनामांकन के लिए दादाबाड़ी के वार्ड 20 में लगे शिविर में पहले दिन लोगों ने कुछ खास रुचि नहीं दिखाई। दिनभर दो-दो, चार-चार की संख्या में महिलाएं आती रहीं। शिविर 24 सितम्बर तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
निगम द्वारा 22 से 24 सितम्बर तक वार्ड नंबर 20 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में और राजकीय बालिका उ.मा.वि. (नांता गर्ल्स स्कूल) दादाबाड़ी में शिविर लगाया गया है। सोमवार को सुबह पहले दो घंटे तक तो कोई नहीं आया। फिर धीरे-धीरे महिलाएं आनी शुरू हुईं। हालांकि शाम तक भी भीड़ जैसी कोई स्थिति नहीं थी, जैसी इससे पहले लगें शिविरों में दिखती थी। कर्मचारियों का कहना था कि संभवत: इस क्षेत्र में एपीएल वर्ग के लोग ज्यादा रहते हैं और वे इसे बीपीएल वालों की योजना मान रहे हैं। जबकि यह योजना सबके लिए जरूरी है।
कार्डबनवाना सभी के लिए जरूरी
परियोजनाअधिकारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार भामाशाह कार्ड के माध्यम से सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं के लाभ नागरिकों को दिए जाएंगे। इस तरह अलग-अलग विभागों और स्कीमों के लिए अलग-अलग कार्ड की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इसलिए सभी वर्गों के लिए यह कार्ड जरूरी है।
यहां इन कॉलोनियों के होंगे नामांकन
भामाशाह नामांकन के लिए दादाबाड़ी के वार्ड 20 में लगे शिविर में जनता के रुचि दिखाने पर कर्मचारी काफी देर तक खाली ही बैठे रहे।