पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलिला साहित्य रत्न सम्मान भगवती प्रसाद गौतम को

सलिला साहित्य रत्न सम्मान भगवती प्रसाद गौतम को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राजस्थानसाहित्य अकादमी उदयपुर और सलिला संस्था सलूंबर के संयुक्त तत्वावधान में 20-21 सितंबर को राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोटा के वरिष्ठ साहित्यविद भगवती प्रसाद गौतम को \\\"सलिला साहित्यर| सम्मान\\\' से अलंकृत किया गया। केन्द्रीय साहित्य अकादमी से पुरस्कृत बाल साहित्यकार दिव्यंका रमेश (दिल्ली) सलिला संस्था की वर्तमान अध्यक्ष कथाकार डॉ. विमला भंडारी ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र, शाल, स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह में अंचल के वरिष्ठ रचनाकार प्रो. राधेश्याम मेहर (कोटा) और शिवचरण सेन \\\"शिना\\\' (झालावाड़) की भी प्रभावी सहभागिता रही। उल्लेखनीय है कि गौतम पूर्व में राजस्थान साहित्य अकादमी के प्रथम शंभूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार (1990-91) से विभूषित है।

रैगरसमाज की नई कार्यकारिणी गठित

कोटा| श्रीरामदेव सेवा समिति रैगर समाज की बैठक अम्बेडकर कॉॅलोनी कुन्हाड़ी में बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में हुई। जिसमें समाज बंधुओं ने नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया। इसमें अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद रैगर, सेवा समिति का संरक्षक अखिल भरतीय रैगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोडूलाल वर्मा को बनाया गया, महामंत्री राजेश कुमार बडारिया और कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण को नियुक्त किया गया।

भगवती प्रसाद

न्यूज़ इनबॉक्स