लाडपुरा में आइसक्रीम की दुकान में आग
कोटा| लाडपुरामें एक आइसक्रीम की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में कई सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। लाडपुरा निवासी मोहम्मद अजहर ने बताया कि रात को लाइट जाने पर वे जल्दी दुकान बंद करके चले गए थे। उसके बाद सुबह 4 बजे दुकान में धुआं उठते आसपास के लोगों ने देखा तो पता चला। लोगों ने मदद की और घरों से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखा आइसक्रीम का फ्रिज, दो अन्य फ्रिज, टीवी, काफी सारा सामान और टीवी जल गया। आग का कारण शार्ट सर्किट है। सूचना पर पुलिस भी गई थी।
मोटरमार्केट में सड़क बनाने की मांग
कोटा| डिवीजनलचैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रामकल्याण लड्डा और महासचिव राजेश गुप्ता ने महापौर डॉ. र|ा जैन को पत्र लिखकर मोटर मार्केट में सड़क बनाने और सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मोटर मार्केट गंदगी से सड़ रहा है। सड़कें भी पूरी तरह से खुदी पड़ी है। लोगों को वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। मार्केट में शौचालय भी नहीं है। कई बार तगादा करने पर भी पार्षद और सफाई कर्मचारी यहां आकर देखते तक नहीं है।