विधायक संदीप शर्मा को दिया ज्ञापन
कोटा| कल्पनाचावला थड़ी होल्डर संघ ने कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा को ज्ञापन देकर यूआईटी के अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष भैरूलाल ने ज्ञापन में बताया कि दुकानदार पिछले 10-12 साल से कल्पना चावला सर्किल पर फुटपाथ पर छोटा मोटा रोजगार करके परिवार काने पाल रहे हैं। 19 सितंबर को बिना सूचना दिए यूआईटी द्वारा जबरन उनकी बॉडी और ठेले तोड़ दिए गए। ज्ञापन देने वालों में भागचंद गुर्जर, जगदीश प्रसाद नायक सहित अन्य लोग शामिल थे।
योगकेंद्र में चिकित्सा
कोटा| वैद्यदाऊदयाल जोशी राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय तलवंडी में निरंतर योग केंद्र चलाया जा रहा है। डॉ. रघुनंदन शर्मा ने बताया कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से शारीरिक और मानसिक रोग, स्कन्धशूल , अनिंद्रा, वात, कफ व्याधियों की सफलतम चिकित्सा की जाती है। केेंद्र में प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।