पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 को मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती

25 को मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आरकेपुरमसेक्टर-ए में श्री अग्रसेन समाज सेवा समिति के तत्वावधान में 25 सितम्बर 2014 को अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई जाएगी। यह जानकारी समिति अध्यक्ष पीपी गुप्ता ने दी।

गुप्ता ने बताया कि सुबह 9 बजे झंडारोहण विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। 9:30 बजे आरकेपुरम बालाजी धाम से महाराजा श्री की बैण्डबाजों आतिशबाजी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

28 सितंबर रविवार को इसी उपलक्ष्य में शाम 5:00 बजे आयोजित सम्मान समारोह में श्री अग्रसेन ज्ञान प्रतियोगिता में सफल हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सभी आयु वर्ग के प्रतियोगियों की एकल गायन डांस , ग्रुप डांस, गरबा डांस, हाऊजी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उधर, अग्रवाल समाज सेवा समिति महावीर नगर की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन रंगबाड़ी रोड पर मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य संयोजक कमल कुमार गर्ग ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9:30 बजे अग्रसेन महाराज का पूजन प्रसादी वितरण होगा। 28 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा।

एसपीको दिया ज्ञापन : महिलाहैड कांस्टेबल रसाल चौहान और भाजपा कार्यकर्ता किशन सिंह और उनके परिवारजनों के साथ थाने में मारपीट के विरोध में भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री सत्यनारायण पारीक ने शहर एसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने सीआई रामखिलाड़ी को बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान भाजपा के कालू लोधा, भोजराज, मनमोहन सक्सेना, विनय हाड़ा, कमल मोदी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।