जन धन योजना पर कार्यशाला
कोटा| जनशिक्षण संस्थान सभागर में प्रधानमंत्री जन धन योजना की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दरगाही सिंह ने पावर प्रजंटेशन द्वारा बैंक में खाते खुलवाने संबंधी जानकारी महिलाओं को दी। इस अवसर पर आरके मीणा निदेशक सेंट आर सेटी द्वारा भी महिलाओं को योजना के बारे में विस्तार से बताया।
परिषदका आंदोलन सफल गौराण ने दिया इस्तीफा
कोटा| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर में किए जा रहे छात्र आंदोलन की प्रमुख मांग सोमवार को पूरी हो गई। राज्य लोक सेवा आयोग में भर्ती धांधली प्रकरण से आयोग की साख गिराने के दोषी आयोग के अध्यक्ष हबीब खान गौराण ने सोमवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।