पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर बैंक के सदस्यों को 72 लाख के लाभांश का भुगतान

जयपुर बैंक के सदस्यों को 72 लाख के लाभांश का भुगतान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे आवासों की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ स्वीकृत

जयपुर-मुंबई ट्रेन में बन रहा था खाना रेलवे के अभियान में सारा सामान जब्त

रेलवेने अवध एक्सप्रेस, देहरादून मंडगांव जयपुर-मुंबई ट्रेन के पेंट्रीकार का अचानक निरीक्षण किया। जयपुर-मुंबई ट्रेन में कुकिंग पाए जाने पर मैनेजर से पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसे कोटा उतार लिया गया। कार्रवाई से अन्य ट्रेनों के पेंट्रीकार और खानपान प्रबंधकों में हड़कंप मच गया। वे यूनिफाॅर्म पहनकर काम करने लगे।

सीनियर डीसीएम यशवंत कुमार चौधरी के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव नंदकिशोर मीणा की टीम ने ट्रेनों के पेंट्रीकार को चेक करना शुरू किया। जांच के दौरान अवध एक्सप्रेस में चार अवैध वैण्डर्स मिले। इस मामले में 15 हजार 300 रुपए जुर्माना किया गया। देहरादून-मंडगांव के पेंट्रीकार में भी चार अवैध वैण्डर्स काम करते मिले। उन पर 11 हजार रुपए जुर्माना किया गया।

जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी पेंट्रीकार में कुकिंग होती मिली। इस ट्रेन में पेंट्रीकार का ठेका सनशाइन नामक फर्म को दे रखा है। इसके मैनेजर सुबोध खान से पूछताछ की गई। वे कुकिंग के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में पेंट्रीकार के खाना बनाने के सभी बर्तन तथा खाद्य सामग्री कोटा रेलवे स्टेशन पर उतारकर पार्सल कार्यालय के एलपीओ में जमा करवा दी गई है। साथ ही पेंट्रीकार मैनेजर को अनियमितता बरतने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल की निगरानी में कोटा स्टेशन पर उतार लिया गया और सारा सामान जब्त कर लिया गया।