थर्मल की पहली इकाई बंद
कोटा| कोटाथर्मल की पहली यूनिट के जनरेटर से हाइड्रोजन गैस के लीकेज होने से बंद कर दी गई। यह इकाई मंगलवार तक चालू होगी। थर्मल की 110 मेगावाट की पहली इकाई के जनरेटर से हाइड्रोजन गैस लीकेज की वजह से सुबह 11 बजे बंद कर दी गई। थर्मल के चीफ इंजीनियर एएस माथुर ने बताया की जनरेटर के लीकेज का मेंटीनेंस कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर तक इस इकाई से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।
कार्यकारिणीके चुनाव चार को : हाड़ौतीक्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति की साधारण सभा की बैठक चार अक्टूबर को शाम पांच बजे सूरजपोल स्थित श्री भीम राजपूत छात्रावास में होगी।