आरके पुरम में योग शिविर 13 से
आरके पुरम में योग शिविर 13 से
कोटा| पतंजलियोग समिति भारत स्वाभिमान की ओर से तीन दिवसीय योग शिविर आरके पुरम में स्थित वसुंधरा पार्क में 13 दिसंबर को सुबह 5:30 से 7 बजे तक लगाया जाएगा। समिति के योग विस्तारक प्रभारी डॉ. परमानंद ने बताया कि निशुल्क लगने वाले इस शिविर में मुख्य योग शिक्षिका प्रिया बंसल योग,प्राणायाम ध्यान का अभ्यास कराएंगी। इसके अलावा महिला प्रभारी मिथलेश गौड़ एक्युप्रेशर सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराएंगी।
समितिका पुनर्गठन 13 को : जिलापरियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जिले के सभी राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक अशोक गुप्ता ने दी है।