पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान कृष्ण के 16 हजार 107 विवाहों का हुआ वर्णन

भगवान कृष्ण के 16 हजार 107 विवाहों का हुआ वर्णन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजड़ी रोड नयागांव में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सातवां दिन

कोटा| रोजड़ीरोड नयागांव में एमडी मिशन अस्पताल के प्रांगण में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन बुधवार को संगीतमय कथा वृंदावन के पंडित राहुल पाराशर ने सुनाई। इस अवसर पर श्रीकृष्ण और सुदामा प्रसंग, भगवान कृष्ण के 16 हजार 107 विवाहों का वर्णन, समरासुर वध आदि के प्रसंग सुनाए।

भजन गायक जूनियर अनूप जलोटा रमेश प्रजापति ने “जग में सुंदर हैं दो नाम ,चाहे कृष्ण कहो या राम..... भजन प्रस्तुत किया। श्रोताओं में कोटा उत्तर के विधायक प्रहलाद गुंजल के अलावा श्याम सुंदर अरोड़ा, रवि तिवारी, राकेश दुबे, डाॅ. मुकेश दाधीच,राजू धुरी आदि गणमान्य लोगों ने भागीदारी की।

मुख्य यजमान राम कुमार दाधीच ने बताया कि गुरुवार को कथा के समापन पर सुबह 8 बजे पूजन, 9 बजे यज्ञ होगा।

एमडी मिशन अस्पताल के प्रांगण में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु।