- Hindi News
- दैनिक भास्कर और कोटा हार्ट का जांच परामर्श शिविर रविवार को
दैनिक भास्कर और कोटा हार्ट का जांच परामर्श शिविर रविवार को
कोटा| दैनिकभास्कर और कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट का हाथ पैरों की नसों में होने वाली बीमारियों के लिए निशुल्क जांच परामर्श शिविर 14 दिसंबर को कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट में लगाया जाएगा। शिविर में हाथ पैरों में होने वाली नसों की बीमारी के रोगियों की विशेषज्ञों द्वारा जांच करने के बाद परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल के कार्डियो वैस्कुलर सर्जन डॉ. अखिल गाेविल ने बताया कि नसों की बीमारी समय पर उपचार नहीं कराने पर यह बीमारी खतरनाक भी साबित हो सकती है। हाथ और पैरों में दर्द, सूजन, घाव, लाल होना आदि इसके लक्षण हैं। मधुमेह का अधिक होना, नसों का फूलना, हाथ पैर ठंडे पढ़ना या नीले चकत्ते वाले रोगियों की जांच कर परामर्श जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी शिविर के तहत किए जाएंगे। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जिंदल इस प्रकार की बीमारी से ग्रसित रोगियों को परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों मौसम के बदलने से भी रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। शिविर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन ऑपरेशन के साथ रोगियों को परामर्श देंगे। चिकित्सक को दिखाने के लिए रोगी अपना पूर्व रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।