पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफॉर्म पोर्टर भी टीसी के चयन के पात्र होंगे

प्लेटफॉर्म पोर्टर भी टीसी के चयन के पात्र होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटामंडल के यातायात विभाग में कार्य करने वाले प्लेटफॉर्म पोर्टर (पीपी) भी टिकट कलेक्टर के चयन में पात्र होंगे। इस बारे में पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर से आदेश जारी हो चुके हैं।

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि कोटा मंडल के यातायात विभाग में कार्य करने वाले प्लेटफॉर्म पोर्टर (पीपी) टिकट कलेक्टर के चयन के लिए पात्रता से बाहर कर दिया गया था। जिसके कारण प्लेटफार्म पोर्टर (पीपी) में नाराजगी थी पिछले दो-तीन वर्षों से टिकट कलेक्टर का चयन भी नहीं हो पा रहा था। यूनियन ने इस मद को महाप्रबंधक के साथ हुई स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में उठाया था। इस मामले में यूनियन ने जीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल का भी नोटिस दिया था। 4 दिसंबर को कोटा में मुख्य कार्मिक अधिकारी सुनील वाजपेयी को भी ज्ञापन देकर इस मांग को उठाया था जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गालव ने कहा कि बुधवार को जबलपुर मुख्यालय से कोटा मंडल के प्लेटफार्म पोर्टर (पीपी) को विभागीय टिकट कलेक्टर की परीक्षा के चयन में पात्र होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिससे अब कोटा मंडल के प्लेटफॉर्म पोर्टर पीपी भी टिकट कलेक्टर बन सकेंगे। इससे कोटा मंडल के लगभग 400 प्लेटफॉर्म पोर्टर (पीपी) को पदोन्नति में चयन का मौका मिल सकेगा।