पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाते खोलने के लिए हर वार्ड में अलग अलग बैंक

खाते खोलने के लिए हर वार्ड में अलग-अलग बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह योजना

भामाशाहयोजना के लिए हर वार्ड के लिए अलग-अलग बैंक अधिकृत किए गए हैं। ऐसे में ग्राहक अपने वार्ड के अधिकृत बैंक में खाता खुलवा सकता है। दूसरा कोई बैंक उनके खाते नहीं खोलेगा। वर्तमान में ग्राहकों को शिकायत रहती है कि कुछ बैंक खाता खोलने से मना कर रहे हैं। समस्या को देखते हुए बैंकों की ओर से वार्ड वाइज सूची जारी की गई है।

शहर में 60 वार्डों के लिए अलग-अलग बैंक निर्धारित किए गए हैं। वार्ड नंबर 1, 2, 7, 9, 18, 26, 33, 37 और 48 में वहां की सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं खाता खोलेंगी। इसी तरह वार्ड नंबर 3, 8, 13, 29, 30, 32, 55, 57 में एसबीबीजे, वार्ड नंबर 4 के व्यक्ति स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और वार्ड 5, 17, 31, 40, 42, 43, 49 50 में आईसीआईसीआई खाते खोलेगी। वार्ड नंबर 6, 14, 20 में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, वार्ड नंबर 10, 19, 36, 45, 59 में बैंक ऑफ बड़ौदा, वार्ड 10, 11 में इंडियन बैंक, वार्ड नंबर 12, 35, 41, 54 में बैंक ऑफ इंडिया, वार्ड नंबर 15, 21, 34, 44, 52, 60 में पंजाब नेशनल बैंक की शाखाएं खाता खोलेंगी

वहीं, वार्ड 16 एवं 56 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, वार्ड 22 में इंडियन ओवरसीज बैंक, वार्ड 23 में कॉरपोरेशन बैंक, वार्ड 25 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वार्ड 24, 27, 46, 51, 58 में यूको बैंक, वार्ड 28 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, वार्ड 38 में देना बैंक, वार्ड 39 में केनरा बैंक और वार्ड 47 में विजया बैंक खाते खोलेगा। इन सभी बैंकों की वार्डों में शिविर लगाने की तारीखें और स्थान पहले से ही तय हैं।