छात्रों को अब ऑन दी स्पॉट एडमिशन
कोटा| वर्धमानमहावीर ओपन यूनिवर्सिटी के किसी भी पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को तत्काल एडमिशन देने के लिए ऑन दी स्पॉट शिविर लगाएगी। पहला शिविर 20 और 21 सितंबर को लगेगा। छात्रों की सुविधा के लिए अब हर रीजनल सेंटर के तीन अध्ययन केन्द्रों पर ऑन दी स्पॉट शिविर लगाए जाएंगे। यहां स्टूडेंट्स को प्रवेश के लिए अपनी दो फोटो, कोर्सेज की फीस एवं प्रवेश पात्रता की मार्कशीट जमा कराते ही तत्काल एडमिशन मिल जाएगा। कुलपति प्रो.वीके पाठक ने बताया कि पहला ऑन दी स्पॉट शिविर क्षेत्रीय केन्द्र, कोटा पर 20 21 सितंबर को लगेगा। इसके बाद झालावाड़ स्टडी सेंटर पर 27 और 28 सितंबर को तथा सवाईमाधोपुर में 1 2 अक्टूबर को लगाया जाएगा।