- Hindi News
- कोटा| चंबलफर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2014 15 की
कोटा| चंबलफर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2014-15 की
कोटा| चंबलफर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2014-15 की प्रथम तिमाही में 123 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी की 29वीं वार्षिक सामान्य बैठक गुरुवार को गढ़ेपान स्थित कार्यालय में हुई जिसमें कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल कपूर ने यह जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने अंशधारकों को बताया कि वित्त वर्ष 2013-14 में कंपनी ने 19.4 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया और 20.90 लाख मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री की। पिछले वित्त वर्ष के 7341 करोड़ रुपए के मुकाबले कंपनी ने 7982 करोड़ रुपए की आय दर्ज की करों के भुगतान के बाद लाभ 303 करोड़ रुपए. रहा, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के लगभग बराबर रहा। वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी ने 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले वर्ष की तिमाही के 1690 करोड़ रु. के मुकाबले 1997 करोड़ रु. की बिक्री दर्ज की। कंपनी का शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर पिछले वर्ष की इस अवधि के शुद्ध लाभ 73 करोड़ रु. की तुलना में 123 करोड़ रु. हो गया
वित्तीय वर्ष 2013-14 की प्रथम तिमाही के मुकाबले इस वर्ष की प्रथम तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन तीनों व्यापार क्षेत्र, फर्टिलाइजर, शिपिंग एवं टेक्सटाइल में बेहतर रहा। उन्होंने अंशधारकों को बताया कि कंपनी ने इक्विटी शेयरों पर रुपए1.90 प्रति इक्विटी शेयर लाभांश घोषित किया।
चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स की वार्षिक सामान्य बैठक को संबोधित करते कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल कपूर।