सड़क हादसों में 7 लोग घायल
बारां| नेशनलहाइवे-27 फोरलेन पर गुरुवार को हुई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात जने घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नेशनल हाइवे-27 फोरलेन पर पुलिस लाइन रोड के पास ट्रेलर की टक्कर से मैजिक वाहन सवार चार जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सवारियों को लेकर जा रहे मैजिक वाहन को फोरलेन शहर बाईपास पर ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें घायल होने पर नाटई निवासी स्मिता बैरागी (22), उमाबाई (35), सविता बंगाली (35) और शैफाली बंगाली (40) घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, रामपुरिया फल्दी के बीच सड़क दुर्घटना में घायल होने पर पाठेड़ा निवासी लेखराज (30) एवं गोवर्धन (37) को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं फोरलेन पर एसकेजी के पास हुई दुर्घटना में घायल होने पर कोटा जिले दीगोद निवासी निर्मलाबाई (34) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।