पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभांशु का दोहरा और मालव का शतक

सुभांशु का दोहरा और मालव का शतक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सुभांशुविजय के दोहरे शतक (218) के साथ सचिन मालव के अविजित शतक (104) से कोटा ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। एसएमएस स्टेडियम पर एलीट ग्रुप मैच के पहले दिन कोटा ने 3/372 रन का विशाल स्कोर बनाया। सुभांशु ने 27 चौके आठ छक्के लगाए।

उदयपुरके सौरभ का शतक

सौरभचौहान के शतक (133) की बदौलत उदयपुर ने मेजबान जयपुर के खिलाफ पहले दिन 9/245 रन बनाए। केएल सैनी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने उतरे जयपुर के गेंदबाजों ने उदयपुर के अन्य बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।

बीकानेरके गहलोत चमके

बीकानेरने नरेश गहलोत के शतक (102) की मदद से नागौर के खिलाफ 4/268 रन बना लिए थे।

राजेश सीनियर 81 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। एक अन्य मैच में दिग्पाल सिंह (4/27) और नरेंद्र चौधरी (3/71) की बेहतरीन गेंदबाजी से भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ की पहली पारी 203 रन पर समेट 0/99 रन बना लिए थे।

सूर्यप्रकाश सुवालका 68 रन बना खेल रहे थे।

सचिन मालव

सुभांशु विजय