पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईनामी वांटेड राजू कामरेड गिरफ्तार

ईनामी वांटेड राजू कामरेड गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| गुमानपुरापुलिस ने शुक्रवार को ईनामी बदमाश और छावनी फायरिंग में वांछित आरोपी राजू कामरेड को गिरफ्तार कर लिया है। छावनी फायरिंग की घटना के बाद से कामरेड मध्यप्रदेश में फरारी काट रहा था। मामला शांत होने पर शुक्रवार को वह छावनी आया था। गौरतलब है कि कामरेड पर 8 से 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं और 2 हजार रुपए का इनाम घोषित है। डीएसपी राजेन्द्र ओझा ने बताया कि 4 दिसंबर को राजू ने छावनी पुलिस चौकी के सामने मारपीट की थी। जिसके चलते दोपहर में फेब्रिकेशन की दुकान लगाने वाले अब्दुल रईस (42) पुत्र अब्दुल रज्जाक पर फायरिंग हुई थी।