कोटा. अपने वार्ड में सफाई होने से खफा भाजपा पार्षद अतुल कौशल शुक्रवार को निगम में उपमहापौर सुनीता व्यास के कक्ष में जा पहुंचे। उपमहापौर नहीं मिलीं तो उन्होंने पीए से कहा कि 10 मिनट में उन्हें बुला लो, नहीं तो ठीक नहीं होगा। इस पर 10 मिनट में ही उपमहापौर वहां पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि अभी समितियों गठित नहीं हुई हैं, फिर भी वे वार्ड में व्यवस्था करवाती है। इसके बाद डंपर उनके वार्ड में पहुंचा। पूर्व सांसद पुत्र अतुल कौशल ने बताया कि जब से वे पार्षद बने हैं, उनके वार्ड में कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली डंपर नहीं रहा। जबकि उनके वार्ड में कलेक्टर, आईजी, पूर्व मंत्री सांसद रहते हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
महापौर उपमहापौर शहर में फोटो सेशन करते फिर रहे हैं, समस्या देखने जाते हैं, लेकिन साथ में लोडर-डंपर लेकर नहीं जाते। जिन जगहों पर वे गए हैं, आज भी वहां सफाई नहीं हो रही।