पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे भाई की मौत का बदला लेने के लिए कोर्ट के बाहर हत्या की साजिश

छोटे भाई की मौत का बदला लेने के लिए कोर्ट के बाहर हत्या की साजिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| छोटेभाई की हत्या के आरोपियों को जमानत मिलने की खबर से अक्रोशित बड़े भाई ने उनकी हत्या करने की साजिश कर ली। वो भाई के दोस्त के साथ पिस्टल लेकर कोर्ट परिसर भी पहुंच गया, लेकिन आरोपी पेशी पर नहीं आने से वे दोनों सफल नहीं हो पाए। वे दुबारा दूसरे आरोपियों की पेशी के इंतजार में थे कि सूचना पर पुलिस ने दोनों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

उद्योग नगर सीआई रामकल्याण मीणा ने बताया कि प्रेमनगर तृतीय निवासी महेश पुत्र राजेश बैरागी की 20 अगस्त को उसी के घर पर हत्या कर दी गई थी। महेश प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस जांच में महेश की हत्या का कारण भी प्रॉपर्टी रुपयों का विवाद सामने आया था। हत्या के आरोप में धर्मेंद्र, विक्की उर्फ प्रेम सिंह, स्वर्णजीत कौर उर्फ पिका फिलहाल जेल में बंद है। वहीं, एक बाल अपचारी को बाल न्यायालय से जमानत मिल गई। इसकी सूचना महेश के बड़े भाई कौशल को लग गई। उसने महेश के दोस्त विक्रम उर्फ श्यामा पुत्र भैरूलाल निवासी झालावाड़ को कोटा बुलाया। जिसके बाद 10 दिसंबर को दोनों बाइक पर कोटा कोर्ट रावतभाटा रोड स्थित बाल न्यायालय गए। जहां आरोपियों के पेशी पर नहीं आने के चलते विक्रम को लेकर कौशल अपने गांव बड़ौदिया चला गया। गुरुवार को कोटा आने पर पुलिस ने उन्हें हथियारों सहित पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो महेश की हत्या का बदला लेना चाहते थे। इसके लिए दोनों ने कई दिनों तक कोर्ट परिसर की रेकी भी की। पुलिस ने दोनों के पास से 2 लोडेड पिस्टल, 9 कारतूस, 1 कटार, 1 बाइक 2 मोबाइल जब्त किए हैं। दोनों ने हथियार मध्यप्रदेश से मंगवाएं थे। कौशल पर पहले के भी 8 मुकदमे दर्ज हैं।