दो ट्रेनों से पर्स लैपटाॅप ले गए
कोटा| अजीमाबादएक्सप्रेस जम्मूतवी-कोटा ट्रेन में चोरी की घटनाएं हुई। जम्मूतवी-कोटा 19806 ट्रेन के स्लीपर कोच में शाहबाद रोड बारां निवासी रजवंत कौर प|ी करनेल सिंह परिवार सहित यात्रा कर रही थीं। वह अपना पर्स सिर के नीचे लगाकर सो रही थी कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास वह चोरी हो गया। पर्स में आठ सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स 10 हजार रुपए रखे थे। इसकी जानकारी देने पर भी टीटीई ने कोई सुनवाई नहीं की। ट्रेन जब शुक्रवार सुबह कोटा पहुंची तो महिला ने जीआरपी थाने में मुकदमा करवाया। अब मामला फरीदाबाद जीआरपी को भेजा जाएगा। उधर, अजीमाबाद एक्सप्रेस के एसी कोच में मधुबनी बिहार निवासी प्रवीण प्रकाश यात्रा कर रहे थे। पटना से चलने के कुछ ही देर बाद उनका बैग चोरी हो गया। जिसमें लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड 2500 रुपए नकद रखे थे। इस बारे में टीटीई को बताया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में ट्रेन जब कोटा पहुंची तो जीआरपी को शिकायत दी।