- Hindi News
- मोर्चा आया दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पक्ष में
मोर्चा आया दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पक्ष में
कोटा| दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार को लेकर हाईकोर्ट द्वारा अंतिम तिथि निकट आने के साथ ही भाजयुमो के नेता दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के समर्थन में खुलकर सामने आए। मोर्चा के कोटा जिला देहात महामंत्री लोकेश तिवारी ने बताया कि हिंदु धर्म की भावनाओं के खिलवाड़ को रोका जाना चाहिए। आशुतोष महाराज द्वारा स्थापित संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था है। जिसके साथ करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई है।