पहले हमारे किसानों को मिलेगा यूरिया
श्रीराम फर्टिलाइजर्स से मिलेगा 72 हजार कट्टे यूरिया
कोटा| खादकी कमी को लेकर शुक्रवार को विधायक हीरालाल नागर ने चंबल फर्टिलाइजर्स गढ़ेपान किसान मोर्चा के नेताओं ने श्रीराम फर्टिलाइजर्स कारखाने में पहुंच कर अधिकारियों से हाड़ौती को प्राथमिकता से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद दोनों कारखानों की ओर से आश्वस्त किया गया कि पहले हाड़ौती के किसानों को खाद मिलेगा।
विधायक नागर ने सीएफसीएल के जीएम हरीश शाह से इस मामले में बात कर कहा कि कोटा बूंदी को एक-एक रैक खाद प्राथमिकता से दी जाएगी। विधायक के अनुसार इससे पहले वहां से खाद राज्य के बाहर भेजी जा रही थी। मौके पर पहुंच की वह रैक रुकवाई गई। एग्रीकल्चर डायरेक्टर कुलदीप रांका ने बताया कि सीएफसीएल से तीन हजार मीट्रिक टन खाद कोटा को तीन हजार मीट्रिक टन खाद बारां को भेजी जा रही है। बूंदी में भी एक रैक भेजी जा रही है। विधायक नागर ने बताया कि यह खाद ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से बांटी जाएगी। सीएफसीएल के मार्केटिंग अधिकारी ने कहा कोटा जिले में शनिवार शाम तक सभी जगह खाद पहुंचा दी जाएगी।
फैक्ट्री में अधिकारियों से वार्ता करते विधायक हीरालाल नागर भाजपा देहात अध्यक्ष जयवीर सिंह।