- Hindi News
- गवर्नमेंट कॉलेजों में आज चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
गवर्नमेंट कॉलेजों में आज चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
कोटा| शहरके गवर्नमेंट कॉलेजों में शनिवार को प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कैंपस में साफ-सफाई के काम और एनएसएस की ओर से श्रमदान भी किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में गवर्नमेंट कॉलेजों में शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसमें कॉलेज में स्वच्छता और टॉयलेट भवनों की मरम्मत प्राथमिकता से की जाएगी।
इधरजेडीबी में पड़ा है कबाड़: जेडीबीकॉलेज में कैंटीन के सामने कबाड़ पड़ा हुआ है। इससे कैंपस साफ-सुथरा नजर नहीं रहा है। प्रिंसिपल प्रो. हरिसिंह मीना ने बताया कि यहां पड़े सामान की जल्द ही नीलामी करवाई जाएगी।