सिंधु सेवा सप्ताह मनाया, हुए कई आयोजन
कोटा| सिंधुसोशल सर्किल के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती स्थापना दिवस के तहत सिंधु सेवा सप्ताह मनाया गया। सर्किल के अध्यक्ष विनोद अजवानी ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत शहर में कई आयोजन किए गए। समापन दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें बच्चों बड़ों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर महेश विजय रहे। सर्किल के सदस्यों ने मिलकर 25 पोंड का केक भी काटा आतिशबाजी कर रजत जयंती सप्ताह का समापन किया।
रोगपर आधारित योग शिविर कल :रामपुराहिन्दू धर्मशाला के पास वसुंधरा भवन में 14 दिसंबर को रोग पर आधारित योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी पीसी मित्तल ने बताया कि 15 दिवसीय निशुल्क मोटापा डायबिटीज निवारण योग शिविर स्वामी हरिदासजी के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।