- Hindi News
- अनूप की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ाई
अनूप की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ाई
कोटा| पुलिसने धोखाधड़ी के दो मामलों में आरोपी अनूप पाड़िया को कोटा जेल से शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसकी न्यायिक हिरासत की अवधि 22 दिसंबर तक बढ़ा दी गई। पाड़िया वर्तमान में रुद्राक्ष अपहरण हत्या मामले का भी आरोपी है और इस केस में भी न्यायिक हिरासत में चला रहा है। भीमगंजमंडी पुलिस ने मेहरापाड़ा निवासी नारायणलाल की रिपोर्ट पर अनूप पाड़िया के विरुद्ध केस दर्ज किया था। रिपोर्ट के अनुसार अनूप ने नारायणलाल से मोबाइल टावर की एजेंसी और होर्डिंग्स लगाने के लिए बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए हड़प लिए थे। इसी तरह पुलिस ने 9 मई 07 को उजागर निवास स्टेशन रोड कोटा जंक्शन निवासी होटल व्यवसायी चरण लाल सिंह सेठी की रिपोर्ट पर अनूप के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। दोनों मामले विचाराधीन हैं। पिछले दिनों पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर अनूप को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।