- Hindi News
- राव ईरान और मिश्र में देंगे तबला वादन की प्रस्तुति
राव ईरान और मिश्र में देंगे तबला वादन की प्रस्तुति
कोटा| कोटाके वरिष्ठ तबला वादक घनश्याम राव 15 दिवसीय संगीत यात्रा पर ईरान और मिश्र में तबला वादन करेंगे। आस्था मैलोडी की संस्थापक संगीता सक्सेना ने बताया कि वह पद्म श्री मोइनुद्दीन खां के साथ 13 दिसंबर को कोटा से प्रस्थान करेंगे। वहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि तबले की प्रस्तुति देने वाले हाड़ौती के पहले तबला वादक होंगे।