पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री गणेश मित्र मंडल का अभिनंदन समारोह

श्री गणेश मित्र मंडल का अभिनंदन समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| श्रीगणेश मित्र मंडल की ओर से सब्जीमंडी छावनी स्थित बड़े गणेश जी चौक में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष कैलाश दौसाया ने बताया कि समारोह में महापौर महेश विजय, जगदीश मोहिल, अशोक प्रजापति राजकुमार कलवार को मंडल के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया। समारोह में उपमहापौर सुनीता व्यास और मीना कुमारी प्रजापति का भी शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

मन्सूरीवेलफेयर संस्थान आज करेगा नवनिर्वाचित मुस्लिम पार्षदाें का सम्मान : मन्सूरीवेलफेयर संस्थान की ओर से 13 दिसंबर को दरगाह जंगली शाह बाबा महफिल खाने में नवनिर्वाचित मुस्लिम पार्षदाें का सम्मान किया जाएगा। यह समारोह शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से शहर काजी अनवार अहमद की सरपरस्ती सदारत में होगा। यह जानकारी संस्थान सचिव मुबारिक अली मंसूरी ने दी।