- Hindi News
- विश्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है भारत
विश्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है भारत
कोटा| विश्वगुरु रहे हिंदुस्तान ने एक बार फिर विश्व में अपनी भूमिका स्थापित कर ली है। आज पूरा विश्व जनमत योग आधारित जीवन शैली की तरफ आकर्षित हो रहा है। यह बात राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश महाराज ने दिवाकर निर्माण स्थली नंद भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज का भारत विश्व मानचित्र पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के लिए तैयार खड़ा है। अपनी आध्यात्म के साथ जीवन जीने की कला में विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। धर्मसभा से पहले समाज के लोगों ने कोटा आगमन पर राष्ट्र संत का स्वागत किया। कमल मुनि का प्रवचन जैन स्थानक रामपुरा में 13 14 दिसंबर को होगा।
हरपल को विवेक सावधानी के साथ जीएं : श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को बसंत विहार स्थित तात्या टोपे पार्क में धर्मसभा हुई। जिसमें मुनि पुंगव 108 सुधासागर ने बताया कि जीवन में किसी भी पल धर्म उपज सकता है, संसार में रहकर भी प्राणी संसार को तज सकता है। इसलिए जीवन के हर पल को विवेक सावधानी के साथ जीएं। कई बार धन पाकर भी लोग धर्म को भूल जाते हैं। यह उनका दुर्भाग्य ही है।