कोटा| 18वर्ष तक के निर्धन बच्चों के दिल में छेद की निशुल्क जांच परामर्श शिविर का रविवार को आयोजन किया जा रहा है। रामजीदास मोदानी फाउंडेशन के एसएन मोदानी के अनुसार यह शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पाषाण भवन इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रीयल एरिया कोटा में लगाया जाएगा।