पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों को बांटी 121 जर्सियां

स्कूली बच्चों को बांटी 121 जर्सियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राउप्राविथर्मल कॉलोनी में पुरस्कृत शिक्षक फोरम की ओर से 121 बच्चों को जर्सियां बांटी गईं। फोरम के सचिव बजरंग सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर अध्यापिका मधु गुप्ता ने सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद छात्रों को यह जर्सियां बांटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश शर्मा \\\"नीटू\\\', अध्यक्ष स्थानीय पार्षद विकास तंवर विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद‌् अजय सक्सेना रहे। इसके अलावा भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा द्वारा राउमावि विज्ञान नगर में 150 छात्रों राउमावि केशवपुरा के 200 छात्रों को जर्सियां बांटी। इस दौरान परिषद की ओर से राधेश्याम मंगल, चंद्रभान शर्मा, चंद्रप्रकाश गौतम भी मौजूद रहे। वहीं नदीपार अग्रवाल समाज समिति कुन्हाड़ी की ओर से भी सकतपुरा के राजकीय सेकंडरी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को 125 जर्सियां बांटी गईं।