- Hindi News
- रोजगार के लिए स्टालों पर उमड़ी भीड़ 300 युवाओं को मौके पर ही मिला जॉब
रोजगार के लिए स्टालों पर उमड़ी भीड़ 300 युवाओं को मौके पर ही मिला जॉब
विवेकानंद को युवा अवश्य पढ़े- शर्मा
कार्यक्रमके मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि रोजगार की चिंता युवाओं में रहती है। युवाओं को चाहिए कि वे अपने जीवन में विवेकानंद को अवश्य पढ़े। ताकि जीवन में उनके आदर्शों को पढ़कर आगे बढ़ सकें। अध्यक्षता कर रहे महापौर महेश विजय ने युवाओं को लक्ष्य निगाह बनाए रखने और उसके लिए ही कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त कलेक्टर बीएल कोठारी ने भी युवाओं को लक्ष्य पूरा करने के लिए मेहनत करने की बात कही। रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक प्रवीण माथुर ने सांसद बिरला का संदेश पढ़कर सुनाया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक महेन्द्र सिंह सिसोदिया, युवा प्रेरक पंकज शर्मा, कपिल शर्मा सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नाेताड़ा युवा मंडल को सराहनीय सेवा के लिए 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
दशहरा मैदान मे आयोजित रोजगार मेले के दौरान अपना सीवी जमा करते युवा।