डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप
कोटा| हाईटेशनलाइन का तार टूटने से नए कोटा में लगभग डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीरसावरकर नगर में एलआईसी बिल्डिंग के पास शुक्रवार को शाम को 33 केवी का बिजली का तार अचानक टूट गया। इसके कारण वीरसावरकरनगर, आरकेपुरम, स्वामी विवेकानंद नगर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्वामी विवेकानंद नगर के लोगों का कहना है कि बिजली सप्लाई बंद होने पर बिजली विभाग के दफ्तर में टेलीफोन किए। लेकिन बिजली बंद होने का कोई कारण नहीं बताया गया।
रोडलाइट की केबल जली
शक्तिनगरक्षेत्र में रोड लाइट की केबल जलने से शुक्रवार शाम को शक्तिनगर, साजीदेड़ा, प्रतापनगर में अचानक बिजली बंद हो गई। एईएन एमपी.सिंह ने बताया कि केबल बस्ट हो गई, ऐसे में उसे काटकर अलग कर दिया गया, साथ ही दुबारा बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई।