पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदलने की बजाय पुर्जों की मरम्मत कर शुरू की कोबाल्ट थैरेपी मशीन

बदलने की बजाय पुर्जों की मरम्मत कर शुरू की कोबाल्ट थैरेपी मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| एमबीएसअस्पताल के कैंसर विभाग में लगी कोबाल्ट थैरेपी मशीन को सोमवार को जुगाड़ से शुरू कर दिया गया है। पुर्जा बदलने की बजाय उसकी मरम्मत की गई है। पुर्जा बदलने पर लगभग 8-10 लाख रुपए खर्च होंगे। जबकि अधीक्षक को केवल दो लाख के सामान की ही खरीद का अधिकार है। नए पुर्जे की खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार कर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली आरएमआरएस की बैठक में रखा जाएगा। विभाग के डॉ. आरके तंवर ने बताया कि इंजीनियर ने मशीन का पार्ट बदलने का सुझाव दिया था। लेकिन, पार्ट की कीमत 8-10 लाख है। जबकि, अधीक्षक डॉ. आरएस मीणा के अधिकार में दो लाख के सामान ही खरीद है। ऐसे में मशीन को पुर्जे की मरम्मत कर चलाने का निर्णय लिया गया। अधीक्षक डॉ. मीणा ने बताया कि पुर्जे को बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।